ईरान ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर मध्य पूर्व की स्थिति के लिए अमेरिका को ज़िम्मेदार बताते हुए कहा कि इस इलाक़े में शांति के लिए अमेरिका पर लगाम लगाए जाने की ज़रूरत है।
सीरिया में जारी संकट का ज़िम्मेदार अमेरिका को बताते हुए संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि ने जोर देते हुए कहा कि "सीरिया की शांति और स्थिरता के लिए सीरिया से अमेरिकी सेना की पूर्ण, तत्काल और बिना शर्त वापसी आवश्यक है"। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ने के बजाय, अमेरिका अभी भी सीरिया में संकट को हवा दे रहा है और संयुक्त राष्ट्र की ओर से भी आतंकी घोषित किये गए नुस्रह फ्रंट (तहरीरुश शाम) जैसे आतंकवादी समूह का समर्थन करते हुए सीरियाई लोगों कोई धन संपदा और उनके तेल भंडार को लूट रहा है।